फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मर्डर के आरोपी गिरफ्तार

मर्डर के आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मर्डर के आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीआईए की टीम ने जयसिंह उर्फ धोलिया गुर्जर मर्डर केस में आठ दिन बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त ढाणी गुजरान निवासी सुंदर और तलवंडी राणा निवासी सुरेंद्र उर्फ बावलिया हैं। दोनों को पुलिस रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने दोनों को सिसाय पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि वारदात करने वाला मुख्य अभियुक्त राधेश्याम गुर्जर है। पैसों के लेनदेन को लेकर उन्होंने वारदात की थी। हालांकि इस मामले में अभी भी पुलिस मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मृतक के परिजन उनसे खुद की जान को खतरा बता चुके हैं।
वारदात के बाद भाग गए थे राजस्थान
सीआईए टीम इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने कहा कि वे वारदात के बाद राजस्थान भाग गए। आरोपी राजस्थान के भादरा में रहे इसके बाद सिरसा आ गए। वहां एक दो दिन रुकने के बाद फिर भादरा चले गए। गिरफ्तारी से पहले वे दोनों अपने अपने गांव जाने के लिए यहां आ गए। सिसाय पुल के पास उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

राधे गुर्जर ने रिवॉल्वर से मारी थीं गोलियां
पूछताछ में पुलिस को आरोपी सुंदर ने बताया कि सेक्टर-2 जीएलएफ कॉलोनी निवासी जयसिंह उर्फ धोलिया का राधेश्याम गुर्जर के साथ शराब ठेके के पैसों को लेकर लेनदेन था। दोनों की लेनदेन के चक्कर में ही बात बिगड़ गई। दो नवंबर को धोलिया तेलियान पुल स्थित शराब ठेेके पर आया और सेल्समैन को बाहर निकालकर खुद बैठ गया। मामले की सूचना उनके पास पहुंची। वे दोनों और राधेश्याम गुज्जर, कृष्ण कुमार उर्फ मुरारी, कृष्ण कुमार, महिपाल गुर्जर, सुरेंद्र सिंह, उमेद उर्फ रिंकू, अशोक उर्फ शोकी और प्रवीण कुमार आदि इकट्ठे होकर ठेके पर पहुंचे। ठेेके पर जसयिंह उर्फ धोलिया और उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उन्होंने बताया कि इसी दौरान राधे गुर्जर ने अपनी रिवॉल्वर निकालकर 3 से 4 फायर कर दिए। ये गोलियां धोलिया को लगी और वह जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद वे सभी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक धोलिया के भाई सुनील की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, साजिश सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed