फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कमीश्नर का भाई बता आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव डाला डॉक्टर पर

कमीश्नर का भाई बता आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव डाला डॉक्टर पर

Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
कमीश्नर का भाई बता आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव डाला डॉक्टर पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। अपने आपको कमिश्नर का भाई बता एक युवक ने सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। युवक कमिश्नर का भाई होने की धौंस दिखाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव डाल रहा था।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक युवक अस्पताल में आयुष्मान खिड़की पर पहुंचा, जहां पर उसने अपना कार्ड बनाने की मांग की। खिड़की पर मौजूद आयुष्मान मित्र ने किसी तकनीकी खामी की वजह से उसका कार्ड बनाने में असमर्थता जताई तो युवक तैश में आ गया और आयुष्मान मित्र से उलझने लगा। आयुष्मान मित्र ने नोडल अफसर को इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंचे नोडल अफसर ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार स्वयं को कमिश्नर का बड़ा भाई बताकर अपना कार्ड तुरंत बनाने की मांग कर रहा था। इसके बाद डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी युवक के व्यवहार से क्षुब्ध हो गया और डॉक्टर ने युवक से पूछा कि वह कौन से कमिश्नर का भाई है। यदि वह कमिश्नर का भाई है तो वह किस सर्वे के तहत आयुष्मान योजना का हिस्सा है। इस पर युवक सकपका गया। डॉक्टर ने तुरंत उससे उसका आई कार्ड दिखाने को कहा। इसके बाद युवक खिड़की से खिसक गया और आनन-फानन में अस्पताल से गायब हो गया।
विज्ञापन


एक युवक आया था, जो स्वयं को कमिश्नर का बड़ा भाई बता रहा था। वह स्टाफ को नाजायज तंग कर रहा था। उसके पास डाक्यूमेंट भी पूरे नहीं थे। जब उससे कागजात चेक कराने की मांग की गई और कमिश्नर का नाम पूछा गया तो वह खिसक गया। उसका नाम-पता मालूम नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. नीरज खटक, नोडल ऑफिसर, आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed