{"_id":"5b90351b867a557eaa4dcc69","slug":"41536177435-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढ़ाबा मालिक को पिस्तौल दिखाकर चूरमा मांगने वाला मोना बिठमड़ा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढ़ाबा मालिक को पिस्तौल दिखाकर चूरमा मांगने वाला मोना बिठमड़ा गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ढ़ाबा मालिक को पिस्तौल दिखाकर चूरमा मांगने वाले आरोपी जगजीत उर्फ मोना बिठमड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस को अभी तक वारदात में इस्तेमाल कि गई पिस्तौल बरामद नही हुई है।
अर्बन इस्टेट चौकी प्रभारी जयपाल महरा ने बताया कि आरोपी मोना बिठमड़ा व उसके एक साथी के खिलाफ ढ़ाबा संचालक ने शिकायत दी थी। शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि रात को उसके पास फोन आया कि जल्दी से चूरमा तैयार कर दो। फोन करने वाले ने खुद का नाम मोना बिठमड़ा बताया। ढ़ाबा संचालक ने चूरमा बनाने से मना कर दिया। थोड़ी देर बाद ढ़ाबे पर दो युवक आए। इन्होने चूरमे की मांग की। जब ढ़ाबा संचालक ने मना किया तो वह तैश में आ गया। आरोपी मोना ने जेब से पिस्तौल निकालकर मालिक पर तान दी। ढ़ाबा संचालक के शोर मचाने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।
गरिफ्तार मोना बिठमड़ा महिला थाने की पूर्व एसएचओ सरोज के केस में गवाह है। इस मामले में एसएचओ सरोज ने एक व्यक्ति को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे लेने का आरोप है। इस केस के अलावा आरोपी पर तीन अन्य केस भी दर्ज है। एक केस में आरोपी ने खुद पर गोली चलाकर पुलिस को बताया था कि उस पर किसी ने जानलेवा हमला किया है। इस मामले में आरोपी पर पुलिस को गुमराह करने का केस दर्ज है।
विज्ञापन
होटल मालिक को पिस्तौल दिखाकर धमकाने के आरोपी मोना बिठमड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ व पिस्तौल बरामद करने के लिए आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा।
जयपाल महरा अर्बन इस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी