{"_id":"5b0ef49b4f1c1b9f6e8b561f","slug":"41527706779-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, दो पर केस दर्ज
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दिल्ली रोड के एक गांव में दो युवक चार दिन पहले रात को एक घर में घुसकर दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने नामजद दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दसवीं में पढ़ने वाली साढे़ सोलह साल की एक छात्रा ने पुलिस को बयान दिए कि 26 मई की रात साढे़ दस बजे अपने घर में मौजूद थी। तभी गांव का सोनू और पवन कुमार उनके घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर वे अभद्रता करने लगे और मौके पर आए उसके ताऊ और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर फरार हो गए। शोर सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। परिवार के सदस्यों ने दोनों युवकों को पीछा कर पकड़ना चाहा, लेकिन वे फरार होने में सफल रहे। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर नामजद दोनों युवकों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और 18 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन