{"_id":"5ab011a04f1c1b3a058b61a3","slug":"41521488288-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता और दसवीं की छात्रा से रेप का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता और दसवीं की छात्रा से रेप का मामला दर्ज
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
शहर की एक विवाहिता और एक कॉलोनी की दसवीं कक्षा की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। विवाहिता को एक आदमी ने नौकरी का झांसा देकर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं 16 साल की दसवीं में पढ़ने वाली एक किशोरी से उसका पूर्व सहपाठी जनवरी से रेप करता आ रहा है। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किए हैं।
शहर की 30 साल की एक महिला पति से अनबन के चलते छह महीने से अलग रह रही है। उसका एक बेटा है। महिला ने सोमवार को महिला थाने में एसएचओ सरोज बाला को शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने रेप किया है। 15 दिन पहले उसके पास व्यक्ति ने फोन किया था। उसने खुद को रामसरा का सुरजीत बताते हुए कहा कि वह पहुंच वाला है और उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिला सकता है। फिर उसने मेरे पास कई बार फोन किए। उसने शनिवार को फोन कर कहा कि रविवार को वह उसे अग्रोहा में अपने परिचित डॉक्टर से मिलवाएगा और उसे नौकरी मिल जाएगी। उसके बाद उसने रविवार सुबह मेरे पास फोन किया और मुझे 12 बजे राजगढ़ रोड पर कोर्ट के सामने मिलने को कहा। मैं वहां पहुंच गई। कुछ देर बाद वह कार में पहुंचा और वहां से बिठाकर अग्रोहा की बजाय डाबड़ा रोड के एक होटल में ले गया और रेप किया। फिर वह धमकी देकर फरार हो गया। एसआई मेवा रानी की टीम ने देर रात सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई।
इसके अलावा राजगढ़ रोड की एक कॉलोनी की दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की एक किशोरी से उसका पूर्व सहपाठी जनवरी से दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी कि पूर्व सहपाठी जनवरी में उसे एक कैफे में ले गया था और रेप किया था। उसके बाद वह उसे कई जगह ले जाकर रेप कर चुका है। उसने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। एएसआई निर्मला देवी की टीम ने पीड़िता की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल में कराई। महिला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है।