{"_id":"5c1e9374bdec2256c66bb83d","slug":"31545507700-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी चौपटा में दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेड़ी चौपटा में दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल में चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौंद। खेड़ी चौपटा के निजी अस्पताल पर शुक्रवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छापा मारने के बाद शनिवार को भी देर रात तक सर्च अभियान चलता रहा। टोहाना पुलिस आरोपी महिला को भी साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर सर्च अभियान चलाया गया। अस्पताल से काफी मात्रा में आपत्तिजनक व गर्भपात कराने की दवाइयां बरामद की गई हैं। वहीं, जिन मेडिकल स्टोर से उक्त महिला दवाइयां खरीदती थी, उन्हें भी सील कर दिया है। टोहाना पुलिस ने शुक्रवार को ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल उसे पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।
टोहाना के उपस्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत महिला मंजीत कौर गांव खेड़ी चौपटा में लंबे समय से अवैध रूप से शिव अस्पताल के नाम से निजी अस्पताल चला रही थी। एएनएम की बार-बार गर्भपात व लिंग जांच करवाने जैसे मामलों की शिकायतें आ रही थी। पहले भी काफी बार इस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। मगर उस समय वहां पर कुछ भी बरामद नहीं होने की वजह से मंजीत कौर बचती रही। मगर शुक्रवार को टोहाना के कन्हड़ी से आरोपी एएनएम मंजीत कौर को पकड़ने के लिए सिविल सर्जन फतेहाबाद के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने डिकोय मरीज बनाकर आरोपी के पास भेजकर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कौशल वर्मा, फतेहाबाद के डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीराज, फतेहाबाद के जिला कोर्डिनेटर नरेंद्र खर्ब, डॉ. मीना मलिक, डॉ. दीपक, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण, नारनौंद के एसएमओ डॉ. यशपाल डांगी, डॉ. विक्रम, सिटी थाना टोहाना की एसएचओ अरुणा आदि ने अस्पताल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल में सरकारी दवाइयां मिली, जिन पर नोट फॉर सेल भी लिखा हुआ था। वहीं सरकार की तरफ से महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाई जाने वाली कॉपर-टी भी मिली, जो कि सरकारी मार्का की थी। अस्पताल से और भी अन्य तरह की अंग्रेजी दवाइयां बरामद हुई हैं। जिनको सील कर कब्जे में ले लिया गया है। अस्पताल में मिले कागजात व सारे रिकॉर्ड को भी जब्त कर लिया है। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।
मेडिकल स्टोर भी किया सील
वहीं खेड़ी चौपटा पर उचाना रोड पर बने सचिन मेडिकल स्टोर को भी टीम की ओर से सील किया गया है। आरोपी महिला एएनएम ने इस मेडिकल स्टोर से गर्भपात कराने की किट खरीदी थी। वहीं जींद रोड पर स्थित लक्ष्य मेडिकोज को भी बिना बिल के दवाइयां सप्लाई करने के आरोप में सील किया गया है। दोनों मेडिकल स्टोर संचालक शुक्रवार को अस्पताल पर छापेमारी के बाद से ही मेडिकल बंद करके गायब हो गए थे।
विज्ञापन
:: अस्पताल में काफी मात्रा में कुछ ऐसी दवाइयां मिली हैं, जो सिर्फ सरकारी अस्पताल में ही मिलती हैं और बाहर वो दवाइयां नहीं मिल सकती। पूछताछ में पता चला था कि खेड़ी चौपटा के सचिन मेडिकल स्टोर से आरोपी ने गर्भपात कराने की किट खरीदी थी, उसको सील कर दिया है। वहीं लक्ष्य मेडिकोज को भी सील किया है।
-डॉ. दीपक चौधरी, टीम सदस्य
:: एएनएम मंजीत कौर से पूछताछ में पता चला था कि उसने खेड़ी चौपटा से दो मेडिकल स्टोरों से सभी दवाइयां खरीदी हैं तो हमने दोनों मेडिकल स्टोर को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं अस्पताल से सारे रिकॉर्ड और वहां मिली दवाइयों को जब्त कर अस्पताल को सील कर दिया है।
-रमन श्योराण, सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर, हिसार