{"_id":"5ba14fc9867a557ea65a54ba","slug":"31537298377-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्यूचर मेकर की शिकायत 24 को जनपरिवाद मीटिंग में सुनेंगे मंत्रीजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फ्यूचर मेकर की शिकायत 24 को जनपरिवाद मीटिंग में सुनेंगे मंत्रीजी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जन परिवाद समिति की बैठक 24 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला सभागार में आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल करेंगे।
राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल की अध्यक्षता में होने वाली जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक में विभिन्न मामलों की सुनवाई की जाएगी। फ्यूचर मेकर से जुड़ी शिकायत को भी बैठक में शामिल किया जाएगा। यह शिकायत कुछ समय पहले जिला प्रशासन को डाक के जरिये मिली थी। फतेहाबाद निवासी भाजपा नेता अनिल सिहाग ने हिसार डीसी को यह शिकायत दी थी। जिसमें उसने कहा कि हिसार की फ्यूचर मेकर कंपनी लोगों को लालच दे रही है, जिसमें फतेहाबाद के काफी युवाओं ने पैसा लगाया है। इस तरह पैसे डबल करने का ऑफर देने वाली कंपनी की जांच कराई जाए। जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतें रखी जाएंगी। जिसमें सबसे आखिरी शिकायत यही होगी। जन परिवाद समिति की बैठक अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में होनी थी। जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल की व्यस्तता के कारण बैठक रद्द हो गई थी। इस दौरान सभी विभागों के उच्चाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।