फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हैंडलूम के बाहर चौकीदार देता रहा पहरा अंदर से चोर ले गये 1.25 लाख

हैंडलूम के बाहर चौकीदार देता रहा पहरा अंदर से चोर ले गये 1.25 लाख

Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
हैंडलूम के बाहर चौकीदार देता रहा पहरा अंदर से चोर ले गये 1.25 लाख

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। नागोरी गेट स्थित हरियाणा हथकरघा हैंडलूम से 1.25 लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी रात के समय हुई है। रात को चौकीदार दुकान के बाहर पहरा दे रहा था। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी बंद होने के कारण चोरी की वारदात रिकार्ड नहीं हो सकी।

दुकान मालिक सरदार संत सिंह मक्कड़ ने बताया कि वह दो दिन के लिए बंगलूरू गया हुआ था। बुधवार सुबह चार बजे लौटा था। हैंडलूम शोरूम के बाहर एक गार्ड की तैनाती भी की हुई है जो पूरी रात बाहर पहरा देता है। जब वह सुबह घर जाते समय दुकान के आगे से गुजरा तो उसकी चौकीदार से बात हुई। इस पर चौकीदार ने बताया कि सब ठीक है। सुबह जब वह दस बजे के करीब दुकान पर पहुंचा तो देखा की अंदर काउंटर का ताला टूटा हुआ है। काउंटर में रखे 1.25 लाख रुपये गायब थे। इस चोरी की वारदात को देखकर वह हैरान रह गया कि जब बाहर सब ठीक है तो अंदर से चोरी कैसेे हुई है। दुकान की तलाशी लेने पर पता चला कि चोर दुकान के ऊपर बने कमरे की खिड़की से अंदर घुसे हैं। अंदर आने के लिए चोरों ने पास की खाली प्लाट से खिड़की में सीढ़ी लगाई हुई थी। चोरों ने दुकान के अंदर खोजबीन करने के लिए मंदिर में रखी ज्योत से काउंटर पर कागज रखकर आग जलाई थी। गनीमत रही कि आग दुकान में नहीं फैली। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को इस घटना में दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर शक है। इसकी वजह है कि चोरों ने दुकान में घुसने के लिए जिस खिड़की का इस्तेमाल किया वह अंदर से खोली गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरी के मामले में पुलिस पड़ोसी दुकानों के सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed