फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीनियर डिप्टी मेयर पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सैनी बोले, मेरे घर पर किया था हमला

सीनियर डिप्टी मेयर पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सैनी बोले, मेरे घर पर किया था हमला

Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सीनियर डिप्टी मेयर पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, सैनी बोले, मेरे घर पर किया था हमला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी पर बड़वाली ढाणी निवासी कृष्ण सैनी ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। कृष्ण के मुताबिक इसकी शिकायत डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी में भी दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि शिकायतकर्ता व उसके भाई ने उनके घर पर पथराव किया था। इसकी शिकायत उन्होंने सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी है। अब मामले में समझौते के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
कृष्ण सैनी के सीनियर डिप्टी मेयर पर आरोप
कृष्ण सैनी ने बताया कि उसने डीएन सैनी से कुछ महीने पहले 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसकी एवज में उन्होंने गहने भी गिरवी रखे हुए हैं। इसके लिए पहले तो उन्होंने दो रुपये प्रति सैकड़े की दर से ब्याज लेने की बात कही। बाद में उससे 10 रुपये सैकड़े का ब्याज लेना शुरू कर दिया। वह इस पैसे का ब्याज हर महीने अदा करता रहा। आरोप है कि 19 जून को डीएन सैनी ने उधार दिए पैसे वापस लौटाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए थोड़ा समय मांगा, लेकिन उसने पैसे तुरंत देने की बात कहते हुए उसे धमकियां व गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि उसी रात करीब 10 बजे डीएन सैनी शराब के नशे में अपने कुछ आदमियों के साथ उनके घर पहुंचा, उस समय घर पर उसकी बहन, मां और पत्नी भी मौजूद थीं। डीएन सैनी ने वहीं पर गाली-गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने डोगरान मोहल्ला चौकी में दी। आरोप लगाया कि पुलिस पद व पैसे के दबाव में काम कर रही है और अभी तक इस मामले में एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर बोले, नहीं दिए पैसे
सीनियर डिप्टी मेयर डीएन सैनी का कहना है कि पैसे देना तो दूर की बात वह शिकायतकर्ता कृष्ण सैनी को जानते तक नहीं है। 21 जून की रात को उनके घर पर पथराव किया गया। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पत्थर फेंकते हुए दिखाई दिए। किसी अन्य युवकों ने ही इन दोनों युवकों की पहचान करके उन्हें बताया कि ये बड़वाली ढाणी के रहने वाले हैं। फुटेज व शिकायत सब्जी मंडी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर इनमें से एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसी वजह से अब इस मामले में समझौता करने का दबाव बनाने के लिए उन पर आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत देने की बात की जा रही है। सैनी ने कहा कि युवकों द्वारा पथराव के तो उनके पास सुबूत भी है जबकि शिकायतकर्ता के पास उनके खिलाफ कोई सुबूत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे पास सीनियर डिप्टी मेयर दयानंद सैनी के खिलाफ एक महिला की शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर जब तसदीक की गई तो शिकायत झूठी निकली। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर ने भी हमें घर पर पथराव की शिकायत दी थी। उस केस में एक युवक को हिरासत में लिया था। इसी बात से खफा होकर महिला द्वारा शिकायत दी गई। -मोहिंद्र सिंह, इंचार्ज, डोगरान मोहल्ला पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed