{"_id":"5a9466ed4f1c1bc83b8b92ee","slug":"31519675117-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाबड़ा में बोलेरो की चपेट में आने से इकलौते मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाबड़ा में बोलेरो की चपेट में आने से इकलौते मासूम की मौत
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फतेहाबाद के गांव खाबड़ा में रविवार शाम को एक बोलेरो ने सौरभ (7) पुत्र सतीश कुमार को टक्कर मार दी। इस हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया जहां उसने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। खाबड़ा निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसका बेटा पहली कक्षा में पढ़ता था। वह रविवार शाम को छह बजे ढाणी में लौट रहा था। तभी एक बोलेरो चालक ने बच्चे को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बच्चे को हिसार के एक एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। भट्टू थाना के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
खाबड़ा में बोलेरो की टक्कर में घायल हुए इकलौते मासूम की मौत
विज्ञापन
खाबड़ा में बोलेरो की टक्कर में घायल हुए इकलौते मासूम की मौत