{"_id":"59c561294f1c1b35688b5fd7","slug":"31506107689-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात वाहन चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चार बरामद
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिविल लाइन पुलिस ने सेक्टर-9-11 के पास नाकाबंदी कर नलवा के बलवान सिंह को एक चोरीशुदा बाइक समेत गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे जेल भेजकर शिव कॉलोनी के नवदीप को गिरफ्तार कर सात वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने पूछताछ की तो बलवान ने बताया था कि उसने यह चोरीशुदा बाइक शिव कॉलोनी के नवदीप से चार हजार रुपये में खरीदाी थी। इस पर पुलिस ने शिव कॉलोनी के नवदीप उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने छह बाइक और एक स्कूटी चुराई है। पुलिस ने उससे चोरीशुदा तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। नवदीप ने बताया कि उसने सेक्टर-13 से पांच अगस्त को एक बाइक चुराई थी। वह बाइक बलवान से बरामद की जा चुकी है। आरोपी ने बताया कि उसने पिछले महीने जिंदल फैक्ट्री के सामने एक बाइक चुराई थी। वह बाइक भी नलवा के एक युवक को बेच हुई है। कोर्ट परिसर से दो अगस्त को एक बाइक चुराई थी। वह बाइक नलवा के सुशील शर्मा को बेच दी थी। आरोपी ने अगस्त महीने में कोर्ट परिसर से एक स्कूटी चुराई थी। यह बरामद कर ली है। उसने एक बाइक कोर्ट परिसर से जनवरी में चुराई थी। इस बारे में केस दर्ज है।
फोटो 38