{"_id":"5cddb646bdec22074e012e78","slug":"21558033990-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड से रुपये हड़पने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चिट फंड से रुपये हड़पने वाला छठा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। फर्जी कंपनी के माध्यम से रुपये ऐंठने वाले छठे आरोपी फतेहाबाद के बरसीन निवासी विनोद को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि भिवानी के बहल निवासी विनोद ने 27 सितंबर 2018 को केस दर्ज करवाया था कि आदमुपर में कुलदीप नामक व्यक्ति से शिकायतकर्ता विनोद ने फोन पर हुई बात में कुलदीप ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एक लाख रुपये लगाओ और प्रतिदिन 3500 रुपये 150 दिन तक प्राप्त करो। एक्सवे नामक कंपनी जिसका डायरेक्टर कुलदीप और रामबिलास हैं, ने बहला फुसला कर 25 अगस्त 2018 से 2 सितंबर 2018 तक कैश एवं ऑनलाइन 8 लाख 90 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
शिकायतकर्ता के अनुसार कुलदीप व सुनील दोनों अकाउंट हेड थे, जिन्होंने कहा कि कंपनी में पैसे भेजते रहो और भेजे हुए पैसों की डिटेल बताते रहो, आपकी आईडी कंपनी में लगाता रहूंगा। सुनील ने कहा की सारे रुपये की जिम्मेदारी उसकी है। इस प्रकार आरोपियों ने धोखाधड़ी करके शिकायतकर्ता विनोद के कुल 11 लाख 60 हजार रुपये कंपनी में लगवा दिए। इस मामले में पुलिस द्वारा चंदन नगर हिसार निवासी कुलदीप, मौठसरा निवासी सुनील, मल्लापुर निवासी रामबिलास और आदमपुर निवासी सुनील व हरीसिंह को पहले की गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी विनोद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जमानत पर था और अदालत के आदेशानुसार आरोपी विनोद को केस में शामिल कर फारिग किया गया। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।