फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   डेयरी संचालक पर बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां

डेयरी संचालक पर बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां

Tue, 20 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
डेयरी संचालक पर बाइक सवारों ने बरसाई गोलियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जवाहर नगर गली नंबर 11 में सुबह 8.36 बजे उस समय दहशत फैल गई, जब ताबड़तोड़ गोलियां चलने की आवाज सुनीं। दरअसल गणपति डेयरी में बैठे रावलवास कलां निवासी 32 वर्षीय शमशेर पर बाइक पर आए 5-6 युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। घटनास्थल पर लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर हवा में बंदूक लहराते हुए मौके से भाग निकले। शमशेर को दो गोली कंधे और एक गोल पैर में लगी। वहीं साथ बैठे भांजे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घायल शमशेर को सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल के परिजनों ने बताया कि रावलवास कलां गांव के सरपंच सुरेश का भाई शमशेर डिफेंस कॉलोनी में परिवार के साथ रहता है। वह जवाहर नगर की गली नंबर 11 में गणपति दूध डेयरी चलाता है। सुबह करीब आठ बजे शमशेर अपने भांजे सचिन के साथ डेयरी पर गया था। जब शमशेर दुकान पर बैठा था तो 8:36 बजे तीन युवक पैदल दुकान पर आए। इनमें से एक युवक ने एक किलो दूध मांगा। सचिन दूध देने लगा तो तीनों युवकों ने पिस्तौल निकाली और शमशेर पर फायर कर दिए। ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। शमशेर के कंधे पर दो और पैर में एक गोली लगी। वारदात की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। वारदात यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन

पहले हमलावरों ने की रेकी
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों ने पहले रेकी की थी। 2-3 मिनट पहले तीन युवक बाइक पर दुकान के सामने से गुजरे थे। युवकों ने देखा कि शमशेर दुकान पर बैठा हुआ है। फिर तीन युवक पैदल दुकान पर आए और दूध मांगने के बहाने हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले के बाद भी शमशेर ने दिखाई हिम्मत
तीन युवक जब फायर कर रहे थे, उनके अन्य साथी भी बाइक से नीचे उतरकर दुकान की ओर आए और हथियार निकाल लिए। यह देख शमशेर ने काउंटर युवकों की तरफ फेंका और दुकान से निकलकर भागने लगा। इसी दौरान एक युवक ने फिर से फायर कर दिया। वह गोली शमशेर के पैर में लगी। इसके बाद हमलावर भाग गए।
वारदात के चश्मदीद सचिन की जुबानी
शमशेर के भांजे सचिन ने बताया कि वे आमतौर पर हर रोज सात बजे दुकान खोलने आते थे। सोमवार को एक घंटा देरी से आए थे। साढ़े आठ बजे के करीब तीन युवक आए, उनमें से एक ने दूध मांगा और फायर शुरू कर दिए। एक युवक की पिस्तौल पकड़ने लगा तो दूसरे युवक ने उसकी तरफ भी फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने भागकर जान बचाई।
झगड़े का कारण बता रहे पुरानी रंजिश
जिस प्राइवेट अस्पताल में शमशेर का इलाज चल रहा है, वहां खासी भीड़ जुटी थी। इस बात को लेकर चर्चा चल रही थी कि एक साल पहले शमशेर आजाद नगर में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। उस दौरान पनिहार गांव के कुछ युवकों ने शमशेर से रुपये मांगे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि रुपयों के लेनदेन को लेकर ही शमशेर पर गोली चलाई गई है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
दूध की डेयरी के पास एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसके अलावा सामने एक पोल पर भी कैमरे लगे हैं। हमले की पूरी वारदात इन कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। युवकों की हमले से पूर्व की गतिविधियां और हमले की घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।


शमशेर के भांजे सचिन के बयान पर धारा 307, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सीआईए की दो टीमें और एक टीम सिविल लाइन थाना की संदिग्धों की जांच-पड़ताल करने में जुटी हैं। शमशेर का ऑपरेशन चल रहा है, उसके बयान नहीं हो पाए हैं। -ललित कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed