{"_id":"5ba7ec05867a55019a1f8cca","slug":"21537731589-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर छात्र को स्कूल से निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल स्टाफ के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर छात्र को स्कूल से निकालने का आरोप
Updated Mon, 24 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ढंढूर गांव में 12वीं कक्षा के छात्र को स्कूल स्टाफ से साथ गलत व्यवहार करने पर उसका नाम काटकर घर भेजने पर सदर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इस शिकायत में ढंढूूर राजकीय विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा व दो महिला टीचर मोनिका व आशा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढंढूर निवासी महिला ने बताया कि उनका बेटा गांव के स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है।
शिकायत के अनुसार उनके बेटे को लगातार परेशान किया जा रहा है व पिछले 10 दिनों से स्कूल में क्लास भी नहीं लगाने दी जा रही। उनके बेटे पर कभी किसी छात्रा को गलत इशारे करने का आरोप लगाया जाता है तो कभी स्टाफ की महिला टीचरों के साथ गलत व्यवहार करने की बात बोली जाती है। इस बारे में वह अपने परिवार के साथ स्कूल स्टाफ से माफी मांग चुका है, उसके बावजूद उनके बेटे को स्कूल में नहीं जाने दिया जा रहा। महिला के अनुसार अगर उनके बेटे को पेपर नहीं देने दिए गए तो उसका एक साल खराब हो जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।