फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   4 पेटी शराब के साथ युवक को काबू किया

4 पेटी शराब के साथ युवक को काबू किया

Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
4 पेटी शराब के साथ युवक को काबू किया
चार पेटी शराब के साथ युवक को काबू किया
विज्ञापन

बरवाला । पुलिस ने गांव ज्ञानपुरा के बस अड्डा चौक से गांव पनिहारी निवासी सचिन को चार पेटी देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव ज्ञानपुरा के बस अड्डा के चौक पर एक युवक थैलों में नाजायज शराब लिए हुए है। पुलिस ने टीम का गठन कर मौके पर छापा मारा। इस दौरान एक युवक प्लास्टिक के दो थैलों को बस अड्डा चौक पर रख कर वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को देख युवक मौके से भागने लगा लेकिन पुलिस ने तत्परता से युवक को धरदबोचा। प्लास्टिक बैगों की तलाशी ली गई तो उनमें चार पेटी देशी शराब की बरामद हुई। पुलिस आरोपी को शराब सहित पुलिस स्टेशन ले आई और उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed