फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   रोड़वेज बस ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घटना की वीडियो बना रहे युवक को रोडवेजकर्मियों ने पीटा--

रोड़वेज बस ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घटना की वीडियो बना रहे युवक को रोडवेजकर्मियों ने पीटा--

Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
रोड़वेज बस ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घटना की वीडियो बना रहे युवक को रोडवेजकर्मियों ने पीटा--
रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, घटना की वीडियो बना रहे युवक को रोडवेज कर्मियों ने पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सामान्य बस स्टैंड पर रोडवेज बस की टक्कर से 58 वर्षीय बुजुर्ग महिला भतेरी बुरी तरह जख्मी हो गई। इस दौरान घटना की वीडियो बना रहे एक युवक को नाराज रोडवेज कर्मियों ने पीट दिया। मामले की जानकारी देते हुए भिवानी के गांव हालुवास निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी व चाची भतेरी के साथ अपनी रिश्तेदारी में शोक प्रकट करने के लिए हिसार सूर्यनगर में आ रहे थे। करीब दस बजे हिसार बस स्टैंड पर पहुंचे। बस से उतर कर वह ऑटो लेने के लिए गेट की तरफ जा रहे थे तभी कर्मशाला की तरफ से आई रोडवेज बस ने उनकी बुजुर्ग चाची को टक्कर मार दी। जब आसपास खड़े लोगों ने चिल्लाना शुरू किया तो बस ड्राइवर बस को थोड़ा सा पीछे हटाकर बस से उतरकर भाग गया। इसी बीच वहां पर काफी संख्या में रोडवेज कर्मी व लोग इकट्ठे हो गए। भीड़ में से एक युवक ने घटना की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर रोडवेज कर्मी उसे वीडियो बनाने से रोकने लगे। युवक ने उनको जवाब दिया कि लापरवाही से बस चलाते हो, अब वीडियो बन रही है तो गुस्सा आ रहा है। यह सुनकर वहां मौजूद रोडवेज कर्मियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी व उसका मोबाइल छीन लिया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीचबचाव करके युवक को छुड़वाया और उसका मोबाइल वापस दिलवाया। विनोद के अनुसार गंभीर हालत में वह अपनी चाची को नागरिक अस्पताल लेकर गये। हालत नाजुक होने के कारण बुजुर्ग महिला को अग्रोहा रेफर कर दिया। देर शाम घायल महिला को रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed