फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दीवार के विवाद में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, दो घायल

दीवार के विवाद में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, दो घायल

Sun, 27 May 2018 01:37 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
दीवार के विवाद में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, दो घायल
दीवार के विवाद में युवक की तेजधार हथियार से हत्या, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बास (ब्यूरो)।
बास क्षेत्र के गांव मेहंदा में देर रात हुए विवाद में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मेहंदा निवासी विक्रम ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार की देर रात मेरे साथ सोनू उर्फ सुरेश ने एक दीवार को लेकर कहासुनी कर दी। उनको समझाने के लिए मैंने अपने ताऊ के लड़के सुनील को बुलाया। जब सुनील इन लोगों को समझाने लगा तो इन लोगों ने कुल्हाड़ी, तलवार और लाठी-डंडों से हम पर हमला बोल दिया। सुनील पर कुल्हाड़ी व तलवारों से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जब हम सुनील को बचाने के लिए गए तो उन्होंने हम पर और सुनील के साले गोहाना निवासी मुनीश पर भी हमला कर दिया। सभी घायलों को हम इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया। घायलों में मुनीश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। विक्रम का इलाज हांसी के सामान्य अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने विक्रम के बयान पर सोनू उर्फ सुरेश, सतबीर, राजेराम, जयभगवान, नशीब, सोमबीर, विक्की, मनोज, सरजीत और रमेश पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अभी तक मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
करीब 10 लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, बास, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed