{"_id":"59ce98944f1c1bce538b4fd6","slug":"21506711700-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री मालिक से 20 लाख की चौथ मांगने वाला पुराना कारिंदा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री मालिक से 20 लाख की चौथ मांगने वाला पुराना कारिंदा गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 36 व 44
फैक्ट्री मालिक से 20 लाख की चौथ मांगने वाला पुराना कारिंदा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बरवाला की एक पनीर फैक्ट्री के मालिक हिसार निवासी मुकेश बतरा से मोबाइल फोन पर 20 लाख की चौथ मांगने के मामले का पुलिस की स्पेशल टीम ने पर्दाफाश कर दिया है। चौथ मांगने वाला फैक्ट्री का पुराना कारिंदा गांव भैणी बादशाहपुर का राजेश कुमार निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि हिसार की फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मुकेश बतरा की बरवाला में पनीर की फैक्ट्री है। उन्होंने 25 सितंबर को बरवाला थाने में शिकायत दी थी कि किसी ने उनके मोबाइल फोन पर 20 लाख रुपये की चौथ मांगी है। चौथ मांगने वाले ने रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर चौथ मांगने का केस दर्ज किया था। डीएसपी ने बताया कि पुलिस के साइबर सेल ने जिस मोबाइल फोन से चौथ मांगी गई थी, उसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाकर आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने फैक्ट्री में 11 साल काम कर 2011 में नौकरी छोड़ दी थी। उसने फैक्ट्री मालिक को मालदार पार्टी मानकर चौथ मांगी थी।
पुलिस एक बार हुई भ्रमित, फिर किया पर्दाफाश
आरोपी राजेश ने एक साजिश के तहत यह वारदात की थी कि किसी को पता नहीं चलेगा कि आरोपी कौन है। उसने एक गुमशुदा मोबाइल का सिम एक डेयरी के कारिंदे के मोबाइल सेट में डालकर चौथ मांगी थी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक से आरोपी का नंबर लेकर जांच बढ़ाई तो वह नंबर एक पीजी संचालक का निकला। उनका मोबाइल गुम हो चुका था। पुलिस की जांच में पता चला कि एक डेयरी के अप्रवासी मजदूर के मोबाइल सेट में सिम डालकर उसी नंबर से चौथ मांगी है। आरोपी ने चौथ मांगकर सिम निकाल लिया था और अप्रवासी मजदूर को भनक नहीं लगने दी थी। पुलिस ने अप्रवासी मजदूर उठाकर काफी पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर उसके पास आने-जाने वालों का पता लगाया तो खुलासा हुआ।