{"_id":"5b16de7c4f1c1b644d8b4e94","slug":"201528225404-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने महिला सैल से घर बसवाने की लगाई थी गुहार, सुनवाई से पहले ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने महिला सैल से घर बसवाने की लगाई थी गुहार, सुनवाई से पहले ही मौत
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
युवती ने पिटाई करके ससुराल से निकाले जाने के बाद दोषी ससुुराल वालों पर कार्रवाई करने व उसका घर बसवाने के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। न्याय की उम्मीद में पुलिस की कार्रवाई के इंतजार में विवाहिता ने दो जून को दम तोड़ दिया।
जिला पुलिस को 30 मई को दी शिकायत में सलेमगढ़ गांव निवासी 21 वर्षीय युवती सोनू ने कहा कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2016 को मंगाली गांव के हेमराज के साथ हुई थी। कुछ महीनों बाद तक तो सब ठीक चला। उसके बाद उसकी सास, ससुर व देवर ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दिया। 20 दिन पहले उसके ससुर, सास, देवर ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। उसकी छह महीने की नवजात बेटी को अपने पास रख लिया। अब उसको ससुराल में अपने घर नही आने दे रहे।
विज्ञापन
सोनू ने पुलिस से उसके साथ मारपीट करने वाले सास, ससुर और देवर के खिलाफ करने व उसका घर बसवाने की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को उसकी इलाज के अभाव में मौत हिसार अग्रोहा के बीच एंबुलेंस में मौत हो गई। सोनू के चचेरे भाई जयसिंह ने बताया कि शनिवार को उनके पास महिला पुलिस थाने से फोन आया। महिला पुलिस ने कहा कि सोमवार को सोनू कि शिकायत पर ससुराल जनों के साथ आमने सामने काउंसिलिंग करवाई जाएगी। आप सोनू को लेकर हिसार आ जाना। जब पुलिस की तरफ से फोन आया उस समय हम शमशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। हमने पुलिस को बता दिया कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
वर्जन
हमें इस मामले मेें सोनू की तरफ से शिकायत मिली थी, जिसमें उसने घर बसवाने व उसको साथ मारपीट करने वाले सास, ससुर व देवर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। हमारे पास शिकायत पेंडिंग थी। हमें पता चला है कि शिकायतकर्ता की मौत हो चुकी है। अब मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सुनीता, इंस्पेेेक्टर महिला थाना प्रभारी हिसार
वर्जन---
घरेलू हिंसा का मामला तो है ही, शिकायत के आधार पर कार्रवाई होगी। पुलिस की जांच के आधार पर चार्जशीट होगी। पीड़िता के पक्ष से कोई अन्य परिजन शिकायतकर्ता बन सकता है, जिसके आधार पर केस आगे बढे़गा।
-रीतू ढुल, वरिष्ठ अधिवक्ता, हिसार