फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सुशीला भवन के पास बाईकर दुकानदार से 2000 रुपये और घी का डिब्बा छीनकर फरार

सुशीला भवन के पास बाईकर दुकानदार से 2000 रुपये और घी का डिब्बा छीनकर फरार

Fri, 01 Jun 2018 01:15 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
सुशीला भवन के पास बाईकर दुकानदार से 2000 रुपये और घी का डिब्बा छीनकर फरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पारिजात चौक-डीएन कॉलेज रोड पर सुशीला भवन के पास वीरवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार बदमाश मीनाक्षी किरयाणा स्टोर के संचालक गजानंद से 2000 रुपये और घी का एक डिब्बा छीनकर फरार हो गए। सिटी थाना पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।

जानकारी के अनुसार दुकानदार गजानंद और उनका बेटा नंदी दुकान पर मौजूद थे। एक ग्राहक सामान देख रहा था। तभी वहां बाइक पर बदमाश आए। एक बाहर बाइक स्टार्ट किए बाहर खड़ा रहा और दूसरा अंदर जाकर घी का एक किलो का डिब्बा उठाकर नंदी से रेट पूछने लगा। अन्य ग्राहक ने गजानंद को 2000 का नोट पकड़ाया तो बदमाश ने झपट्टा मारकर नोट और डिब्बा लेकर भागकर बाइक पर जा बैठा। दूसरा बदमाश बाइक बालसमंद रोड पर दौड़ा ले गया। दुकानदार के शोर मचाने पर वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। सिटी थाना पुलिस की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दुकानदार से पूछताछ की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed