हरियाणा: आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नाई से मांगी 2 करोड़ रुपये की रंगदारी, व्हाट्सएप नंबर पर भेजा संदेश
आरोपी ने पांच दिन में रुपये न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आदमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जिस समय विधायक को धमकी दी गई वह उस समय वह दिल्ली में थे। इस कारण दिल्ली में केस दर्ज होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई से मंगलवार सुबह व्हाट्सएप नंबर पर संदेश भेज दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पांच दिन में रुपये न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है। उनके सचिव को भी इसी विदेशी नंबर से व्हाट्सएप संदेश भेजा गया है। इस बारे में उन्होंने आदमपुर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। आदमपुर थाना प्रभारी ने बताया कि जिस समय विधायक को धमकी दी गई वह उस समय वह दिल्ली में थे। इस कारण दिल्ली में केस दर्ज होगा, हम जीरो एफआईआर दर्ज कर दिल्ली पुलिस को भेज देंगे।
विधायक कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक विदेशी नंबर से संदेश आया। उसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। तीन घंटे बाद करीब साढ़े 10 बजे उनके निजी सचिव के नंबर पर उसी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें लिखा था कि जो संदेश कुलदीप को किया है उन्हें सूचित करे कि संदेश देखे।
इससे पहले 2015 में भी कुलदीप बिश्नोई को धमकी भरा पत्र भेजकर दस करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रुपये न देने पर उनके बेटे भव्य बिश्नोई को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया था।
कुलदीप बिश्नोई को भेजा लेटर
दुर्भाग्य से हम अपराधी बने, लेकिन सौभाग्य से हम अपराधियों की मजबूत टीम बनी। हमारी टीम अपनी वित्तीय आवश्यकता अरबपति लोगों से पूर्ण करती है। इसी कड़ी में इस बार आपका नंबर आया है। अगर आपको अपनी व अपनों की जान प्यारी है तो हमारी मांग पूर्ण करें। (हमारी मांग दो करोड़ की है) यह रकम आपकी कुल संपत्ति के एक प्रतिशत से भी कम है। अगर हमारी मांग बड़ी लगे तो एक बार सोच लेना की अपने परिवार को किसी सदस्य या आप खुद की कीमत ज्यादा है या दो करोड़। कानून और प्रशासन को सूचित करोगे तो पहले आप भी सूचना ले लो कि आने वाली अमावस्या (मुकाम मेला) से हम भी आपके और आपके परिवार की सेवा में लग जाएंगे।
हम आपको पांच दिन का समय देते हैं, तब तक आप सिर्फ दो हजार के नोटों के रूप में दो करोड़ की व्यवस्था कर लें। अगर दो हजार के नोट उपलब्ध नहीं होते हैं तो शुद्ध सोना भी स्वीकार है, लेकिन 50 लाख तक नकदी होना जरूरी है। चार दिन बाद हम पुन: संपर्क करेंगे। दो करोड़ के बदले बेटी, बेटा, पत्नी, स्वयं। भावी मंत्री, मुख्यमंत्री सैंकड़ों करोड़ों की संपत्ति, कोठी, बंगले, कार आदि। 19 फरवरी को पुन: संपर्क करते हैं। अगर मैसेज कोई और देख रहा है तो कुलदीप जी को समय पर सूचित करे।