फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किसान के खगत से नरमा के टिंडे चोरी, मौके से एक गिरफ्तार

किसान के खगत से नरमा के टिंडे चोरी, मौके से एक गिरफ्तार

Thu, 25 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
किसान के खगत से नरमा के टिंडे चोरी, मौके से एक गिरफ्तार
किसान के खेत से नरमा के टिंडे चोरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार। गांव नंगथला में किसान बबलू के खेत से नरमा कपास के टिंडे चोरी हो गए। मौके से एक आरोपी गांव बालक का संदीप चोरी करते हुए पकड़ा गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव नंगथला के बबलू ने बताया कि वह पांचवें हिस्से पर खेती की काश्त करता है। उसे अपने खेत में नरमा कपास के टिंडे सूखने के लिए डाल रखे हैं। बुधवार को सुबह जब वह अपने खेत में पहुंचा तो वहां पर तीन महिलाएं व एक लड़का टिंडे एक गाड़ी में डाल रहे थे। उसके देखते ही महिलाएं वहां से फरार हो गई व आरोपी लड़के संदीप को उसने मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि उसके साथ किरोड़ी की परमेश्वरी, भकलाना वासी केलोदेवी, पाबड़ा की कमला भी इस चोरी में शामिल है। पुलिस ने आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed