{"_id":"5b60bad24f1c1b913e8b479b","slug":"191533065938-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के घर में घुसकर छेडछाड़, दीवार से गिरकर घायल हुआ आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के घर में घुसकर छेडछाड़, दीवार से गिरकर घायल हुआ आरोपी
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अग्रोहा के नजदीकी गांव में युवती को धमकाने व घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज हुआ है। अग्रोहा थाने में पुुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 17 साल की है। उसके परिजनों ने उसका रिश्ता तय कर रखा है। उसके बालिग होने पर शादी करेंगे।
सोमवार को जब वह गली से जा रही थी तो एक महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने उससे कहा कि वह उसके बेटे से शादी कर ले। युवती ने महिला को ऐसा करने से मना कर दिया। महिला ने उससे कहा कि या तो शादी के लिए हां कर दे, नहीं तो मेरा बेटा तुम्हें सबक सिखा देगा। महिला उसे धमकी देकर वहां से चली गई। युवती के अनुसार जब वह शाम को अपने घर पर काम कर रही थी, तभी एक लड़का दीवार के ऊपर से उनके घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो वह वापस दीवार से कूदने की कोशिश करने लगा। वह दीवार से गिरकर घायल हो गया। मामले में जांचकर्मी कमला देवी ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ करने वाला व उसके धमकाने वाली महिला आपस में मां-बेटे कमलेश व उसके बेटे सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवक का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालत ठीक होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन