फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार

Sun, 05 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार
नारनौंद (हिसार)। क्षेत्र के एक स्कूल में सातवीं की छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ करने वाले अध्यापक को नारनौंद पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। वारदात के अगले दिन शनिवार को कम संख्या में छात्राएं पहुंचीं।
विज्ञापन

नारनौंद क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद शनिवार को 71 विद्यार्थियों में से सिर्फ 32 छात्र-छात्राएं ही पढ़ने के लिए पहुंचे। इनमें 32 छात्रों में से शनिवार को 17 लड़के और 39 छात्राओं में से 15 छात्राएं ही स्कूल पहुंचीं। जिस कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था, उसमें सिर्फ तीन छात्राएं ही पढ़ने स्कूल पहुंचीं। वारदात के दो दिन बाद भी शिक्षा विभाग का कोई अधिकारी स्कूल तक नहीं पहुंचा। वहीं स्कूल में आईं छात्राओं के चेहरों पर घटना का असर साफ झलक रहा था। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को शनिवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यह था मामला
गौरतलब है कि शुक्रवार को सातवीं कक्षा छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया था। ग्रामीणों ने पुलिस के आश्वासन के बाद स्कूल गेट से ताला खोल दिया था, लेकिन बच्चियों के परिजनों ने आरोपी अध्यापक को बर्खास्त करने की मांग की थी। इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी राजसविंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed