{"_id":"5b3bd4734f1c1b84468b4758","slug":"181530647667-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने बताई किडनेपिंग, युवती ने लव मैरिज करके मांगी सुरक्षा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने बताई किडनेपिंग, युवती ने लव मैरिज करके मांगी सुरक्षा
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने बताई किडनैपिंग, युवती ने लव मैरिज करके मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अग्रोहा खंड के नजदीकी गांव से पुलिस को परिजनों की तरफ से नाबालिग लड़की का अपहरण करने की शिकायत मिली। मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा होने के कारण पुलिस नेे तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज करके नाबालिग को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस मामले में किडनैपिंग के आरोपी को तलाश करने व लड़की की बरामदगी के लिए खाक छानती रही। दूसरी तरफ लड़की ने अपने बालिग होने के प्रमाण पत्र देकर किडनैपिंग के आरोपी के साथ प्रेम विवाह करके सुरक्षा मांग ली। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी कमला देवी ने बताया कि सोमवार को लड़की के मामा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में लड़की के मामा ने बताया कि उसकी सोलह साल की भांजी का देेर रात किडनैप हो गई। लड़की के मामा ने किडनैप करने का आरोप उसी गांव के युवक पर लगाया। पुलिस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि गायब लड़की ने किडनैपिंग के आरोपी युवक के साथ ही प्रेम विवाह कर लिया है। लड़की ने शादी करने के बाद परिजनों से जान का खतरा बताकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सेफ हाउस भेज दिया है। बुधवार को मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाये जाएंगे। लड़की के परिजनों ने उससे मुलाकात करवाने की मांग की है। जिस पर लड़की की सहमति के बाद फैसला लिया जाएगा।