फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   एडवोकेट से कार में लिफ्ट लेकर 50 हजार चुराकर आदमी व औरत फरार

एडवोकेट से कार में लिफ्ट लेकर 50 हजार चुराकर आदमी व औरत फरार

Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
एडवोकेट से कार में लिफ्ट लेकर 50 हजार चुराकर आदमी व औरत फरार
मर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव बहबहलपुर के पास एक व्यक्ति और महिला ने गांव कनोह निवासी एडवोकेट संदीप रोहिल के पर्स से 50 हजार रुपये चुरा लिए। वारदात गांव किरोड़ी के पास हुई। एडवोकेट ने कार बहबलपुर के पास पहुंची तो शोर मचाया। इस पर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एडवोकेट संदीप रोहिल ने पुलिस को बताया कि वह रोज हिसार कोर्ट में कार से आते-जाते हैं। वह कार से कोर्ट आ रहे थे तो रास्ते मेें एक महिला और पुरुष ने रुकने का इशारा कर लिफ्ट मांगी। उन्होंने गाड़ी रोककर दोनों को कार में बैठा लिया। उन्होंने बताया कि पुरुष अगली और महिला पिछली सीट पर बैठे थे। उन्होंनेे बताया कि कार की पिछली सीट पर कुछ दस्तावेेज और पर्स रखा था जिसमें 50 हजार रुपये थे। उन्होंने पीछेे बैठी महिला को दस्तावेज और पर्स देने की बात कही। मगर महिला ने कहा कि कोई बात नहीं, सामान रखा है। वे विश्वास करके चल दिए। वे थोड़ी दूर गांव किरोड़ी केे नजदीक पहुंचे तो उनको संदेह हुआ कि पीछे पर्स छेड़ा जा रहा है। उन्होंने महिला सेे पर्स मांगा। आरोप है कि महिला नेे एडवोकेट को कहा कि वह चुपचाप कार चलाए। यदि शोर किया तो वह छेड़छाड़ का केस दर्ज करवा देेेगी।
विज्ञापन

एडवोकेेट संदीप ने सूझ-बूझ से काम लिया और वहां से चुपचाप निकलकर गांव बहबलपुर के नजदीक बहाने से कार रोकी। गांव में महिला और पुरुष द्वारा चोरी करने का शोर मचाया तो वे दोनों भाग निकले। एडवोकेट संदीप ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और आपबीती बताई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवोकेट से कार में लिफ्ट ली और 50 हजार रुपये चुराकर हो गए फरार
एक महिला और व्यक्ति ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed