फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शातिर चोर ने रायपुर रोड की दुकान से संचालक को चकमा देकर गल्ले से उड़ाए

शातिर चोर ने रायपुर रोड की दुकान से संचालक को चकमा देकर गल्ले से उड़ाए

Fri, 29 Dec 2017 12:50 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
शातिर चोर ने रायपुर रोड की दुकान से संचालक को चकमा देकर गल्ले से उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एक शातिर चोर ने बुधवार दोपहर को रायपुर रोड स्थित पूनिया ट्रेडिंग कंपनी के संचालक ज्ञानीराम को चकमा देकर गल्ले से 85 हजार रुपये चुरा लिए। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत पर देवेंद्र बैनीवाल के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
रायपुर रोड पर पूनिया ट्रेडिंग कंपनी में बुधवार को एक बजे एक व्यक्ति पहुंचा। उस समय दुकानदार ज्ञानीराम दूसरे ग्राहक से सामान के पैसे लेकर गल्ले में डाल रहा था। ग्राहक को रुपये वापस करने पर चोर को गल्ले में खासी नकदी होने का पता चल गया था। ग्राहक जाने के बाद चोर ने खुद का नाम देवेंद्र बैनीवाल बताते हुए संचालक ज्ञानीराम से कहा कि उसे दो कट्टे क्रेशर चाहिए। इस पर संचालक गल्ले के पास से उठकर लेबर को क्रेशर कट्टे में डालने के लिए बोलने लगा। शातिर चोर ने संचालक का ध्यान भटकने पर चंद सेकेंड में गल्ले से 85 हजार रुपये उड़ा लिए। फिर चोर यह कहकर खिसक लिया कि गाड़ी लेकर आता है। वह काफी देर नहीं लौटा। संचालक ने गल्ला संभाला तो वारदात का खुलासा हुआ। बाद में इसकी शिकायत मिलगेट चौकी में दी गई। हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह ने टीम समेत घटनास्थल का निरीक्षण कर नामजद देवेंद्र बैनीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आसपास नहीं सीसीटीवी
पुलिस का कहना है कि दुकान संचालक को चोर का पता मालूम नहीं है। चोर ने बस खुद का नाम देवेंद्र बैनीवाल बताया था। यह भी जरूरी नहीं कि उसने असली नाम बताया हो। पुलिस ने चोर का पता करने के लिए दुकान के आसपास का एरिया देखा, लेकिन वहां कोई सीसीटीवी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed