फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   तीन बिल्डिंग सील

तीन बिल्डिंग सील

Thu, 22 Jun 2017 03:15 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
तीन बिल्डिंग सील
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शपथ पत्र देकर सील खुलवाने के बाद भी शहर में बिल्डिंग निर्माण ठीक नहीं किए जा रहे। निगम ने कैंप चौक स्थित बैंक्वेट हॉल फिर से सील कर दिया है। इसके अलावा दो बिल्डिंग और सील की गई हैं। इनका निर्माण भी नक्शे के अनुरूप नहीं किया जा रहा था। नगर निगम की टीम बुधवार को कैंप चौक स्थित बैंक्वेट हॉल, जिंदल अस्पताल रोड मॉडल टाउन, प्रीति नगर में बिल्डिंग सील की है। तीनों निर्माण गलत तरीके से किए जा रहे थे।
रसूखदारों की है बिल्डिंग
निगम ने जिन तीन बिल्डिंग्स को सील किया हैं, वे रसूखदारों की है। इनको लेकर निगम के पास काफी लंबे समय से शिकायत आ रही हैं। हालांकि निगम ने पहले इनकी तरफ अधिक ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब उच्च अधिकारियों की सख्ती के बाद बिल्डिंग ब्रांच ने एक्शन लिया है।
विज्ञापन

सीलिंग के बाद काम शुरू होने की शिकायत
नगर निगम को सील की गई एक बिल्डिंग में सीलिंग कार्रवाई के बाद भी काम शुरू होने की शिकायत मिली। निगम टीम ने सूचना मिलते ही मौका मुआयना किया। हालांकि वहां मजदूर मिले। उन्होंने कहा कि वे तो अपने कपड़े निकालने के लिए बिल्डिंग के अंदर गए थे। उन्होंने कोई निर्माण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग ब्रांच ने एमई अमित कौशिक के नेतृत्व में तीन बिल्डिंग सील की हैं। ये बिल्डिंग्स नक्शे के अनुरूप नहीं बनाई जा रही थीं।
- प्रवीन कुमार, एमई नगर निगम

फोटो - 45
शपथ पत्र देकर खुलवाई सील, फिर भी किया गलत निर्माण
बैंक्वेट हॉल सहित तीन बिल्डिंग सील
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed