फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   वांटेड बच्ची को पनाह देने व हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वांटेड बच्ची को पनाह देने व हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
वांटेड बच्ची को पनाह देने व हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। डेयरी संचालक को गोली मारने के आरोपियों को पनाह देने व हथियार सप्लाई करने के आरोप में स्पेशल स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पनाह देने के आरोप में गांव सिसाय वासी संदीप उर्फ बिंदा को व हथियार सप्लाई करने के मामले में गांव बास वासी सोनू को छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी संदीप हिमाचल में एक फिरौती मांगने के केस में वांटेड है। इससे पहले इस केस में पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है जबकि मुख्य आरोपी गांव पनिहार चक्क का अजय उर्फ बच्ची एक दिन के पुलिस रिमांड पर था। रविवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और दो अन्य आरोपी अभी तक फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुरानी रंजिश के चलते सात आरोपी 19 नवंबर को जवाहर नगर में डेयरी संचालक गांव रावलवास वासी शमशेर को गोलियां मारकर फरार हो गए थे। केस में पुलिस आरोपियों से चार पिस्तौल, कारतूस व बाइक बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


केस में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए स्पेशल स्टाफ की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जोगेंद्र सिंह, प्रभारी, स्पेशल स्टाफ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed