फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   आईजी चौक पर चाकू से हमला कर कार सवार युवकों ने की बाइक छीनने की कोशिश

आईजी चौक पर चाकू से हमला कर कार सवार युवकों ने की बाइक छीनने की कोशिश

Mon, 19 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
आईजी चौक पर चाकू से हमला कर कार सवार युवकों ने की बाइक छीनने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर के व्यस्त आईजी चौक पर शुक्रवार देर रात दो युवकों पर हमला करके कार सवार युवकों ने बाइक छीनने का प्रयास किया। शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात को साढ़े 9 बजे के करीब हुई इस घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
अपनी शिकायत में मुलतानी चौक वासी हिमांशु ने बताया कि वह गणेश मार्केट में मोबाइल की दुकान करता है। शुक्रवार रात को 9 बजे के बाद वह अपने चचेरे भाई सुनील के साथ बाइक पर घर से अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। जब वह आईजी चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक सफेद रंग की कार में सवार युवक ने सुनील का हाथ पकड़ लिया। इससे वह दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर गए। इसके बाद कार में से चार यवक बाहर निकले और उन्होंने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। उन हमलावरों में से एक ने चाकू से उन पर हमला करने का प्रयास किया। इससे दोनों भाई डरकर वहां से बाइक छोड़कर लक्ष्मीबाई चौक की तरफ भागने लगे। हमलावर उनकी बाइक को वहां से ले जाने की कोशिश करने लगे। जब दोनों भाइयों ने शोर मचाना शुरू किया तो वहां पर दो-तीन गाड़ियां रुक गईं, जिनको देखकर हमलावर उनकी बाइक वहीं पर छोड़कर गाड़ी में फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार हिमांशु व सुनील ने इस वारदात की सूचना पुलिस को देने के लिए कई बार कंट्रोल रूम में फोन किया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उनके पास पीसीआर इंचार्ज की तरफ से फोन आया। इंचार्ज ने उनसे कहा कि वारदात स्थल उनके एरिया में नहीं आता है। मामले पर कार्रवाई के लिए वह एचएयू चौकी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस को लिखित में शिकायत देने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed