फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी को तीन साल की सजा

छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी को तीन साल की सजा

Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी को तीन साल की सजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। अपने घर के बाहर झाड़ू निकाल रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के दोषी को अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के केस पर सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. पंकज की कोर्ट ने दोषी युवक गांव मुकलान के 27 वर्षीय राममेहर पर दो हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की सूरत में दोषी को एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। करीब एक साल तक चले इस अभियोग में कोर्ट ने फैसला दिया है।

मामले के अनुसार शहर के नजदीकी गांव में 10वीं कक्षा की एक छात्रा 21 अक्तूबर 2017 की शाम को तीन बजे अपने घर के आगे झाड़ू निकाल रही थी। तभी मुकलान गांव का राममेहर उसको जबरदस्ती हाथ पकड़कर पड़ोस के घर में ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जब छात्रा ने बचाव के लिए शोर मचाया तो पीड़ित कि मां वहां आ गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। इस बारे में आजाद नगर चौकी ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अदालत ने दोषी को बुधवार को उपरोक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed