{"_id":"5b81a9a042c79246594301f8","slug":"161535224224-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खाते से आनलाईन शापिंग कर मैनेजर से हजारों की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खाते से आनलाईन शापिंग कर मैनेजर से हजारों की धोखाधड़ी
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। हिसार निवासी सन्नी सूद के बैंक खाते को हैक कर किसी ने आधी रात ऑनलाइन शॉपिंग करके 41780 रुपये की चपत लगा दी। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है।
स्थानीय बीएंडआर कॉलोनी निवासी सन्नी सूद ने बताया कि वह जीरकपुर में नागार्जुन फर्टिलाइजर कंपनी में अकाउंट मैनेजर पद पर कार्यरत है।
उसका हिसार के एक्सिस बैंक में बचत खाता है। 18 अगस्त को जब वह बैंक के एटीएम से पांच हजार रुपये निकलवा कर घर पहुंचा तो कुछ देर बाद ही उनके मोबाइल पर बैंक अकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग करने के 15 मिनट के अंतराल में चार मैसेज आए, जिसमें उसके खाते से 9835, 12035, 9116 व 10794 राशि की किसी हैकर ने ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत एक्सिस बैंक के कस्मटर केयर को देकर अपना अकाउंट ब्लॉक करवा दिया, जिससे उसके खाते में पड़े और पैसे का बचाव तो हो गया, लेकिन उन्हें 41780 रुपये की चपत लग गई। इस धोखाधड़ी का शिकार हुए सन्नी सूद ने पंचकूला पुलिस, साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने एक्सिस बैंक प्रबंधन को भी इस मामले से अवगत करवाया है। बैंक ने इसकी जांच एक माह में करने की बात कही है।