फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा

बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा

Tue, 17 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपी पिता गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो।
हिसार। 14 वर्षीय नाबालिग लड़की द्वारा अपने सगे पिता पर यौन शोषण के लगाए गए आरोप मामले में महिला थाना पुलिस ने पिता पर रेप की धारा के तहत केस दर्ज किया था। पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी पिता को जेल भेज दिया।
बेटी की ओर से यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद नाबालिग का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें छात्रा के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई। छात्र का आरोप था कि उसके पिता ने 2017 में उसके साथ घिनौनी हरकत शुरू की थी। पिता की धमकी से वह डर गई, किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। अप्रैल 2017 में अग्रोहा क्षेत्र में अपनी मौसी के घर चली गई। यहां उसने अपनी आठवीं की पढ़ाई शुरू कर दी। छात्र का आरोप है कि जब जब वह अपने गांव में आती थी, तब भी उसका पिता उसके साथ घिनौनी हरकत करना बंद नहीं करता था। उसने अपनी मौसी की लड़की को इस घटना के बारे में जिक्र किया तो मौसी की लड़की ने इस बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद लड़की की मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद मामले में पीड़िता किशोरी की तरफ से महिला थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दर्ज करवा कर आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कर बच्ची का मेडिकल करवाया। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल के बाद आरोपित पिता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed