फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चाकू मारकर युवक की हत्या, कुतों ने नोचा हाथ और चेहरा

चाकू मारकर युवक की हत्या, कुतों ने नोचा हाथ और चेहरा

Thu, 23 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक की हत्या, कुतों ने नोचा हाथ और चेहरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मेला ग्राउंड सेक्टर के पार्क में मंगलवार रात चाकू मारकर टिब्बा दानाशेर निवासी 24 वर्षीय राजू कश्यप की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उसका शव ग्रीन बेल्ट की सड़क की तरफ की दीवार के साथ लहूलुहान पड़ा मिला। कुत्तों ने उसका आधा बायां हाथ और चेहरा नोच रखा था।
टिब्बा दानाशेर में रामचंद्र नामक आदमी के मकान में किराये पर रहने वाला राजू बस अड्डे के पास के एक टेंट हाउस का कारिंदा था। वह मूल रूप से यूपी के जिला बरेली के गांव बेवल बसंतपुर का रहने वाला था। वह 10 साल पहले काम की तलाश में आया था। विनोद नगर में रहने वाले आकाश ने बताया कि राजू उसका छोटा भाई था और वह अविवाहित था। वह पहले उसके साथ रहता था। मेरी शादी आठ साल पहले हुई थी। राजू सात साल से अलग कमरा लेकर रह रहा था। उसने बताया कि राजू सोमवार शाम उसके पास आया था। वह फोन आने पर किसी से गुस्से में ऊंची आवाज में बात कर रहा था, लेकिन वह किससे बात कर रहा था, यह नहीं पता। वह उसे कुछ भी नहीं बताता था। वह मंगलवार को भाभी सुमन को मिलगेट पास मिला था। वह तब भाभी से राम-राम कर चार साल की भतीजी राधिका और डेढ़ साल के भतीजे टिंकू को चीज खाने के लिए 10 रुपये देकर चलता बना था।
विज्ञापन

भाई ने मौके पर पहुंचकर की शिनाख्त
आकाश ने बताया कि टेंट हाउस स्वामी ने उसे फोन कर मेला ग्राउंड सेक्टर में पहुुंचने की बात कही थी। वह पहुंचा तो ग्रीन बेल्ट में भीड़ जमा थी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। सामने उसके भाई राजू का शव पड़ा था। उसकी पीठ और छाती में तेज धारदार हथियार से वार का निशान था। किसी ने टेंट हाउस के स्वामी को बताया था कि उसके कारिंदे का शव मेला ग्राउंड सेक्टर में पड़ा है। तब मुझे सूचना मिली। उसके बाद राजू की कमीज से चाबी निकालकर पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मिलीं शराब की खाली बोतलें
मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाने के कार्यकारी प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और सीआईए कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच कर शव कब्जे में लिया। मौके पर शराब की खाली बोतलें, खून, बीड़ी का बंडल और जर्दे की खाली पुड़िया मिली। बाद में शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराया गया। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के भाई आकाश की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed