फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, छात्रा ने निगला जहर

छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, छात्रा ने निगला जहर

Thu, 06 Jun 2019 02:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, छात्रा ने निगला जहर
हिसार। छात्रा से छेड़छाड़ के एक मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से खफा छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसला कर ले गया था, जहां उसने छेड़छाड़ की। घर लौटने पर उसकी बेटी ने आपबीती बताई तो उसकी शिकायत पुलिस को दी गई। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद सीएम विंडो में शिकायत दी। आरोप है कि उसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। इस बारे में मंगाली चौकी प्रभारी राजकुमार ने कहा कि शिकायत के बाद छात्रा के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed