फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   युवती की वीडियो यू ट्यूब पर डालने वाले छह युवकों पर केस

युवती की वीडियो यू ट्यूब पर डालने वाले छह युवकों पर केस

Tue, 28 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवती की वीडियो यू ट्यूब पर डालने वाले छह युवकों पर केस
हिसार। एक कंपनी में काम करने वाली युवती की सोशल मीडिया पर वीडियो डालने और उस पर कमेंट्स करने वाले छह युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आईटी एक्ट, आपराधिक मानहानि सहित विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि एक टेलीकॉम कंपनी में काम करती है। उनकी कंपनी का काम सारा काम एक प्रक्रिया के तहत होता है, लेकिन कुछ ग्राहक अपना कार्य करवाने के लिए गलत हरकतों पर उतर आते हैं। 27 अप्रैल को एक ग्राहक अमित राठी अपना पोस्टपेड मोबाइल प्रीपेड करवाने के लिए आया। उसे कंपनी की पूरी प्रक्रिया समझा दी, लेकिन वह मनमानी पर उतर आया और उसके साथ गलत तरीके से बात करने लगा। पीड़िता के अनुसार अमित ने उसे सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि अमित राठी ने पीड़िता की वीडियो बनाकर यू ट्यूब पर बदनाम किया और लोगों ने उस पर भद्दे कमेंट्स दिए, जिनमें मस्ती टाक, अंकित चौधरी, हैरी स्वेगर, दीपक मुनाउला व रौकी ढिल्लो शामिल हैं। जांचकर्ता इंस्पेक्टर रिछपाल के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354सी, 499, 509, 500 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed