फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गैंगवार में मारा गया था कंवारी का अजय, हत्याकांड में घायल आरोपी दीपक गिरफ्तार

गैंगवार में मारा गया था कंवारी का अजय, हत्याकांड में घायल आरोपी दीपक गिरफ्तार

Fri, 09 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
गैंगवार में मारा गया था कंवारी का अजय, हत्याकांड में घायल आरोपी दीपक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पिछले वीरवार को रेलवे स्टेशन पर रात को साढ़े दस बजे हुआ गोलीकांड आपसी रंजिश का नतीजा था। इस गोलीकांड में कंवारी का अजय मारा गया था जबकि एक अन्य गांव उमरा निवासी दीपक गोली लगने से घायल हो गया। सीआईए टीम ने अजय की हत्या के आरोप में दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। अजय हत्याकांड मामले में छह अज्ञात के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है, वहीं दीपक की तरफ से भी दूसरे पक्ष के पांच-छह लोगों के खिलाफ इरादतन कत्ल का केस दर्ज करवाया गया है। केस में सीआईए को दो नामजद तोशाम निवासी सोनू व उमरा के संजय फौजी के अलावा अन्य आरोपियों की तलाश है। वारदात में प्रयोग हथियारों की बरामदगी के लिए पुलिस आज आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी।
-----------
खुद की सुरक्षा के लिए बुलाए थे लोग
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उमरा के दीपक व कंवारी के अजय में करीबन एक साल पहले बस में झगड़ा हो गया था। इस मामले में केस भी दर्ज हुआ था लेकिन बाद में पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। इस घटना के बाद से दोनों आपस में रंजिश रखे हुए थे। वीरवार को दीपक रेलवे भर्ती का पेेपर देने के लिए भठिंडा पेपर देने गया हुआ था। अजय भी उसी दिन अपने दोस्त संदीप के साथ भठिंडा गया हुआ था। इसी दौरान अजय व दीपक का आमना सामना हो गया। वहीं पर दोनों को एक-दूसरे पर हमला करवाने का शक हो गया। इसी शक को लेकर अजय व दीपक ने अपने-अपने पक्ष के लोगों को हिसार रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। जब दोनों पक्षों में आपस में झगड़ा होने लगा तो अजय पक्ष के तोशाम निवासी सोनू ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी बीच गोली लगने से दीपक घायल हो गया। जब यह सब दीपक के चाचा संजय ने देखा तो उसने भी अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली दाग दी जो अजय के पेट में लगी जिससे घायल होकर वह वहीं पर गिर गया। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग घायल अजय व दीपक को लेकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ अजय की हत्या व पांच के खिलाफ दीपक पर गोलियां चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

-------
यह वारदात आपसी रंजिश का नतीजा है। अजय की हत्या के आरोप में दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। संजय फौजी, सोनू व अन्य आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, सीआईए थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed