{"_id":"5b3bd47e4f1c1b91288b470c","slug":"151530647678-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से गायब हुए बच्चे का शव बासड़ा के पास नहर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से गायब हुए बच्चे का शव बासड़ा के पास नहर से बरामद
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से गायब हुए बच्चे का शव बासड़ा के पास नहर से बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सोमवार देर शाम को घर से गायब सात वर्षीय आयुष का शव गांव बासड़ा के पास नहर से बरामद हुआ है। पुलिस को सोमवार को दी शिकायत में श्याम विहार कालोनी निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी सुनीता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। सोमवार को दोनों काम पर चले गये। उनका बेटा आयुष तब घर पर ही था और मोबाइल पर गेम खेल रहा था। दोनों जब काम से वापस लौटे तो उनका लड़का घर पर नहीं था। जब उन्होंने आस-पड़ोस में पूछा तो पता चला कि पड़ोसियों ने उसे नहर की तरफ जाते हुए देखा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने बच्चे के नहर में डूबने की आशंका के चलते उसे नहर में तलाशना शुरू किया। मगर नहर में पानी ज्यादा होने के कारण बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार देर शाम गांव बासड़ा के ग्रामीणों ने सरसाना माइनर में बच्चे का शव तैरते देखा। शव की सूचना मिलने पर बालसमंद चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर बच्चे की शिनाख्त शुरू की। जिस पर पुलिस को हिसार से एक सात साल के बच्चे के गायब होने की सूचना मिली। बालसमंद पुलिस चौकी ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना में दी। हिसार पुलिस शिनाख्त के लिए आयुष के परिजनों को लेकर मौके पर पहुंची। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई होगी।