फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दुष्कर्म के बाद आरोपी ने यूपी के शामली में छिपाए कपड़े

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने यूपी के शामली में छिपाए कपड़े

Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद आरोपी ने यूपी के शामली में छिपाए कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार/नारनौंद।
नारनौंद एरिया में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के चाचा को गिरफ्तार करने की खिलाफत शुरू हो गई है। पीड़िता के पिता और समुदाय के लोगों ने रविवार को सिविल अस्पताल के पार्क में मीटिंग कर पीड़िता के चाचा की गिरफ्तारी पर रोष जताया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरा भाई ऐसी घिनौनी हरकत नहीं कर सकता।
दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के पिता ने बताया कि मेरा भाई इतनी घिनौनी हरकत नहीं कर सकता। पुलिस को मामले की गहराई से जांच कर असली दोषी को गिरफ्तार करना चाहिए। उसने कहा कि पुलिस ने साजिश के तहत मेरे भाई को गिरफ्तार किया है। विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड हरियाणा के सदस्य भीम सिंह ने बताया कि यह पीड़ित परिवार के साथ सरासर अन्याय है। बच्ची से दुष्कर्म के कारण परिवार दुख झेल रहा है। ऊपर से पुलिस ने बच्ची के चाचा को गिरफ्तार कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। समुदाय के लोगों ने पार्क में पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। उनका कहना था कि वे पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को मामले की दोबारा जांच करनी चाहिए। उधर, दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने रविवार को कई सामाजिक संगठनों के सदस्य सिविल अस्पताल में पहुंचे। उपचाराधीन बच्ची की हालत में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद आरोपी ने यूपी के शामली में छिपाए कपड़े
नारनौंद। नारनौंद क्षेत्र के गांव में आठ वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के चाचा को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। यहां से उसको पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा कि वारदात में उपयोग किए गए कपड़े उसने यूपी के शामली में छिपाए हैं। अब रिमांड के दौरान पुलिस इन कपड़ों को बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बाद पुलिस ने तीन के बाद इस मामले को सुलझाते हुए पीड़िता के चाचा को ही इस मामले में आरोपी बताते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से दस दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। अदालत ने पांच दिन का पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से वारदात के दौरान पहने गए कपड़े बरामद करेगी। एफएसएल के साक्ष्यों के साथ मिलान करके कड़ी जोड़ेगी।

इस संबंध में डीएसपी जोगेंद्र राठी ने बताया कि आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया है कि वारदात के दिन प्रयोग किए गए कपड़े उसने यूपी के शामली में अपने भाई के पास छिपाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed