{"_id":"5aa431804f1c1bac758b4ac5","slug":"151520710016-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीपी पूछकर महिला के खाते से 50 हजार की ऑनलाइन शापिंग कर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओटीपी पूछकर महिला के खाते से 50 हजार की ऑनलाइन शापिंग कर डाली
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
भगत सिंह चौक के पास कसाबा मोहल्ला में रहने वाली महिला से ओटीपी पूछकर खाते से पचास हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली। महिला रजनी की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 420 और 379 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रजनी का कहना है कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि कैनरा बैंक से बोल रहा हूं। आपका एटीएम अपडेट करना है। अभी आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा जिसमें एक ओटीपी होगा। आप वो ओटीपी मुझे बता देना। अगर आप ओटीपी नंबर नहीं बताएंगी तो आपका बैंक खाता बंद हो जाएगा। इसके बाद खाते को चालू कराने के लिए आपको सभी कागज दोबारा से जमा कराने होंगे जिसमें एक महीने तक का समय लग सकता है। कुछ देर बाद उसके बाद दोबारा कॉल आई। जब महिला रजनी ने ओटीपी बता दिया तो फोन कट गया। बाद में उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते पांच बार 4999 रुपये और एक 25 हजार रुपये की शॉपिंग की गई। साइबर ठगी का शिकार हुई रजनी ने इस बारे में सिटी थाना में शिकायत दी। पुलिस ने साइबर क्राइम आईटी एक्ट, धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर में साइबर क्राइम के केस लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले एक महीने में एटीएम फ्रॉड के चार केस सामने आ चुके हैं जिसमें एटीएम बदलकर और पासवर्ड पूछकर पैसे निकाले जा रहे हैं। बीते सप्ताह रिटायर्ड आईएएस के खाते से भी इसी अंदाज में ठगी की गई थी जिसमें आईएएस ने ओटीपी भी नहीं बताया उसके बावजूद खाते से पैसे निकल गए।
विज्ञापन
ओटीपी पूछकर महिला के खाते से कर डाली 50 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग