फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शादी के लिए लड़का पसंद न आने पर युवती ने निगला जहर,

शादी के लिए लड़का पसंद न आने पर युवती ने निगला जहर,

Tue, 30 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शादी के लिए लड़का पसंद न आने पर युवती ने निगला जहर,
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
मिलगेट एरिया की एक युवती ने सोमवार दोपहर को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन युवती को नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। फिर गंभीर हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल परिसर में परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की का रिश्ता तय किया था। एक महीने बाद शादी होनी है, लेकिन उनकी बेटी को लड़का पसंद नहीं आया। इसी से गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह घर के सभी सदस्य धूप सेकने छत पर चले गए। उनकी बेटी नीचे अकेली थी। इसी दौरान उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसने शोर मचाना शुरू किया तो परिजन दौड़कर नीचे आए। लड़की के मुंह से झाग निकल रहे थे और छटपटा रही थी। परिजनों ने पूछा तो उसने बताया कि मैंने जहरीले पदार्थ निगल लिया है। परिजन उसे तुरंत एक वाहन में नागरिक अस्पताल लेकर गए। बाद में परिजन उसे गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में ले गए। उस समय तक परिजन किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed