फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रेन में सफर कर रही सास-बहू को बेहोश कर जेवर लूटे

ट्रेन में सफर कर रही सास-बहू को बेहोश कर जेवर लूटे

Thu, 10 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में सफर कर रही सास-बहू को बेहोश कर जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हिसार रेलवे स्टेेशन पर ट्रेन के एक डिब्बे में बुधवार को एक वृद्धा और उसकी बहू बेहोशी की हालत में मिली। दोनों को यहां सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सास-बहू के कुछ जेवर गायब बताए गए हैं। पूरी जानकारी महिलाओं के पूरी तरह होश में आने पर सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हांसी के पास के गांव पुट्ठी की दोनों महिलाओं को बेहोशी की हालत में यहां सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। एक महिला को कुछ होश है। उसने खुद को पुट्ठी की बबली बताते हुए वृद्धा का नाम अपनी सास होशियारी देवी बताया। उसने बताया कि वे रेवाड़ी से आगे एक धार्मिक स्थल पर गई थीं। वे दोनों वहां पूजा कर बुधवार को ट्रेन में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से हांसी के लिए सवार हुई थीं। रास्ते में उन्होंने पानी और ट्रेन में घुमंतू चाय वाले से चाय पी थी। उसके बाद नहीं पता उनके साथ क्या हुआ। अब इतना पता है कि वे हिसार के सरकारी अस्पताल में हैं। बबली ने बताया कि उसकी सास की कानों की बाली और उसकी दोनों बालियां, चेन गायब हैं।
विज्ञापन

दोनों के होश में आने पर स्थिति साफ होगी
दोनों महिलाओं को पूरा होश नहीं आया है। खुद को बबली बताने वाली महिला कुछ होश में है। उनके पूरी तरह होश में आने पर स्थिति साफ हो सकेगी। तब पता चल सकेगा कि उनका क्या सामान लूटा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी महिलाएं बयान देने की हालत में नहीं
जीआरपी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि जांच अधिकारी दोनों महिलाओं के बयान दर्ज करने के लिए सिविल अस्पताल में गए थे, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि अभी दोनों महिलाओं की हालत बयान देने के लायक नहीं है। उनके होश में आने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। फिर तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed