{"_id":"593301304f1c1b4a7d8b45f4","slug":"14965148753-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भठिंडा की युवती के साथ दरिंदगी का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भठिंडा की युवती के साथ दरिंदगी का मामला
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
भठिंडा जिले की नाबालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में राजकीय रेलवे पुलिस ने तीसरे अभियुक्त शिव कॉलोनी निवासी चप्पल व्यापारी बुजुर्ग रणबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बुजुर्ग ने युवती को अपने बेटे के साथ शादी का झांसा दिया था। युवती ने बताया था कि दोनों बाप बेटे ने उसके साथ दुराचार किया था। पुलिस रणबीर को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। यहां यह बता दें कि बुजुर्ग का बेटा सुरजीत भी गिरफ्तार हो चुका है पुलिस उसे जेल भेज चुकी है।
मुख्य अभियुक्त को निशानदेही के लिए लेकर गई पुलिस
राजकीय रेलवे पुलिस ने बताया कि मुख्य अभियुक्त अमर सिंह को निशानदेही के लिए शहर से बाहर ले जाया गया है। वह नाबालिग युवती को जहां-जहां लेकर गया था उसे उन स्थानों की निशानदेही करवाई जा रही है। चार दिन के रिमांड के बाद उसे पांच जून को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
युवती के पिता के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पंजाब पुलिस को लिखेगी जीआरपी
जीआरपी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले में पिता के ऊपर भी आरोप है। इस बारे पंजाब पुलिस को लिखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि पिता की करतूतों से तंग आकर युवती एक नहीं कई बार घर से भाग चुकी है। वहां की स्थानीय पुलिस को इस बारे कई बार शिकायत दी गई थी।
विज्ञापन
युवती के साथ हुई दरिंदगी, शरीर पर खूब हैं खंरोंच के निशान
युवती के साथ खूब दरिंदगी हुई है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि युवती के शरीर पर खूब खंरोंच के निशान है। युवती के साथ यानी जबरदस्ती व हाथा पाई हुई है। उसे फिलहाल आश्रम में रखा गया है। आश्रम प्रशासन उसकी देखभाल कर रहा है। ज्ञात रहे कि नाबालिगा के साथ हिसार और राजस्थान के 8 लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया था। इसमें राजस्थान के अलवर व हांसी हिसार के लोग शामिल हैं। आरोपियों में एक वकील और दूसरा बिजली कर्मचारी व बैंक कर्मी तक शामिल हैं।
बेटे के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला चप्पल व्यापारी बुुजुर्ग भी गिरफ्तार