फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Minor raped under pretext of marriage; case registered after six years

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, छह साल बाद केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Minor raped under pretext of marriage; case registered after six years
मसूरी। शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह साल बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई न होने पर पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष न्यायालय में गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की वर्तमान उम्र 21 वर्ष है। पीड़िता के अनुसार, जनवरी 2021 में वह मोबाइल फोन रिचार्ज कराने आरोपी चांद की दुकान पर गई थी। आरोप है कि चांद ने उसका मोबाइल फोन नंबर ले लिया। पीड़िता का आरोप है कि एक रोज चांद उसे अपने दोस्त साद के घर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, 24 जुलाई 2021 को आरोपी ने बहला-फुसलाकर उससे कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए और खुद को उसका पति बताने लगा। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष दो माह थी। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने साथ नहीं रखा और करीब छह महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने 23 मई 2026 को जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय का रुख किया। एसीपी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी चांद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed