{"_id":"5cbcb69bbdec221423555fe1","slug":"141555871387-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के चाचा ने साढ़े चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्ते के चाचा ने साढ़े चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। साढ़े चार साल की मासूम बच्ची से रिश्ते में चाचा लगने वाले 20 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म कर दिया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 13 अप्रैल को बच्ची को जिंदल पार्क में ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि 13 अप्रैल की रात को उसकी साढ़े 4 साल की बेटी अचानक रोने लगी। जब उससे इसका कारण पूछा तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि उसका रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक उसे जिंदल पार्क में लेकर गया था, जहां उसे बाथरूम में ले जाकर गलत काम किया। यह बात महिला ने अपने पति और सास को बताई। इसके बाद आरोपी युवक को चेक करने के लिए बच्ची की दादी अपनी पोती को लेकर आरोपी युवक के घर चली गई, जहां बच्ची खेलने लगी और आरोपी युवक बच्ची को लेकर छत पर चला गया। यह देखकर बच्ची की दादी भी छत पर पहुंच गई और युवक को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पीड़ित का कहना है कि वे समाज की शर्म के चलते पहले शिकायत करने नहीं आए, लेकिन बच्चियों के मामले को देखते हुए वे शिकायत देने आए हैं। जांचकर्ता एएसआई प्रमिला के अनुसार शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376एन, 354ए, 450 और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।