{"_id":"5c97d7f1bdec222aaf37c10c","slug":"141553455089-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक के सामने आने से घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक के सामने आने से घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के सामने आने से घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
हिसार। फाग के दिन बाइक के आगे पशु आने से अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे उस पर सवार दो युवक घायल हो गए थे। शनिवार देर रात एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार बुड़ाक गांव निवासी रमेश और राकेश बाइक पर सवार होकर फाग के दिन बालसमंद गांव के पेट्रोल पंप पर गए थे। जब वे वहां से बालसमंद के लिए चले तो बुड़ाक गांव के समीप पहुंचने पर अचानक उनकी बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आ गया, जिससे उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक साइड में खड़े पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां शनिवार देर रात राकेश ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।