{"_id":"5c841442bdec22143a67dbc6","slug":"141552159810-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-कार की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-कार की टक्कर में एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार सवार पपोसा गांव निवासी 19 वर्षीय रविश की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार रविश जमालपुर गांव के स्कूल में12 वीं कक्षा का छात्र था। उसके ताऊ का बेटा मंदीप सेना में तैनात है। रविश कार में सवार होकर मंदीप को हांसी बस स्टैंड से लेने के लिए रवाना हुआ था। जब वह हांसी-तोशाम मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर और कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें रविश गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे हांसी के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले आए, जहां उपचार के दौरान घायल उसने दम तोड़ दिया। रविश तीन बहनों का इकलौता भाई था। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।