फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उकलाना मंडी से सरसों चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार---

उकलाना मंडी से सरसों चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार---

Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
उकलाना मंडी से सरसों चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। उकलाना मंडी से 32 लाख की सरसों चोरी के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उकलाना पुलिस ने छापेमारी करके अग्रोहा खंड के गांव फ्रांसी निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया गया है।

उकलाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि आरोपी व उसके साथियों ने 20 अगस्त की रात को गैस एजेंसी के पास बने अनाज के गोदाम से 1651 कट्टे सरसों चोरी कर लिए थे। चोरी किए गए सरसों की कीमत करीबन 33 लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपी कागसर निवासी सरजीत व कल्लर भैणी निवासी संदीप को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों से चोरी किए गए कट्टों में से एक हजार कट्टे व चोरी में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर चुकी है। ट्रैक्टर ट्राली में सरसों भरकर चोरी कर ले गए थे। पुलिस को इस चोरी की सीसीटीवी फुटेज मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। पुलिस को मौके से एक आधार कार्ड भी बरामद हुआ था। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed