{"_id":"5af49af54f1c1b9d098b9456","slug":"141525979893-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार के बाद फरार हुआ तीसरा शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगवार के बाद फरार हुआ तीसरा शूटर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया
Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिवानी तहसील में गैंगवार के बाद फरार हुआ तीसरा शूटर पिस्तौल समेत गिरफ्तार
सिवानी मंडी।
सिवानी तहसील में हुए गैंगवार के बाद पुलिस व भीड़ को चकमा देकर फरार हुए तीसरे शूटर अजय ईश्रवालिया को सिवानी पुलिस ने वीरवार को 9 एमएम की पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया। शूटर किसी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में था और रेल से फरार होने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर एएसआई विद्याधर पिलानिया ने टीम के साथ आरोपी को भिवानी रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया और सिवानी ले आई और भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया। यहां से उसे छह दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने इसी साजिश में शामिल मिठ्ठी गांव के एक अन्य युवक को भी धारा 120 बी के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
गौरतलब है कि सिवानी तहसील में हुई गैंगवार में शामिल शूटर अजय ईश्रवालिया पुलिस व भीड़ को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। सिवानी से फरार होने के बाद अजय एक चोरीशुदा बाइक पर मिरठ्ठी गांव में पहुंचा और यहां से एक युवक की मदद से वह राजस्थान में भाग गया। राजस्थान में पुलिस की गिरफ्तारी का दबाब बनने लगा तो बचाव के लिए चोरी-छिपे अजय भिवानी स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया। सिवानी पुलिस को जब अजय के भिवानी आने की भनक लगी तो शादी वर्दी में पुलिस वहां पहले से ही तैनात कर दी गई थी।
सुरक्षित ठिकाने की तलाश में था शूटर अजय
तहसील में दिनहाड़े कैदी बहादुर और कालिया पर फायरिंग और हवलदार भागीरथ को मौत के घाट उतारने के बाद फरार हुआ शूटर अजय ईश्रवालिया घटनास्थल से फरार होने के बाद राजस्थान में जाकर छिप गया था। यहां सिवानी पुलिस की लगातार छापामारी और गिरफ्तारी के बढ़ते दबाव के बाद अजय यहां से चोरी-छिपे भिवानी रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया लेकिन उसकी ताक में बैठी पुलिस ने उसे हथियार समेत स्टेशन पर ही धर दबोचा।
विज्ञापन
मिठ्ठी का एक अन्य युवक भी गिरफ्तार
गैंगवार के इस मामले में पुलिस ने मिठ्ठी के एक अन्य युवक को भी गिरफ्तार किया है। राकेश को पुलिस ने इस मामले में शामिल बदमाशों की मदद करने का आरोप है। आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है और जो भी लोग सामने आएगा उसे पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
वर्जन
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 9 एमएम का एक पिस्तौल बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे सिवानी ले आई और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने शूटर अजय को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। शूटर अजय से उसके अन्य साथियों और पूरे मामले के सच के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विद्याधर पिलानिया, एएसआई