फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिनदहाड़े नाबालिगा का खेत में बनी ढाणी से अपहरण, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

दिनदहाड़े नाबालिगा का खेत में बनी ढाणी से अपहरण, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 13 Jan 2019 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
दिनदहाड़े नाबालिगा का खेत में बनी ढाणी से अपहरण, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)। बालसमंद क्षेत्र के नजदीकी गांव से एक नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि इसकी शिकायत बालसमंद पुलिस को देनी चाही तो उन्होंने शिकायत लेने से ही इनकार कर दिया। बाद में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई गई। उसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। किशोरी की सोमवार को एक केस में कोर्ट में गवाही होनी है। गवाही से दो दिन पहले ही उसका अपहरण कर लिया गया है।
खेत में दादा को धक्का मारकर ले गए किशोरी को
शिकायत में नाबालिग के दादा ने बताया कि वह और उसकी पोती खेत में बनी ढाणी में थे। घर के अन्य सदस्य गांव में किसी के दाह संस्कार के लिए गए हुए थे। तभी अचानक गांव के ही कुछ लोग अपने निजी वाहन के साथ ढाणी में आए और मुझे धक्का देकर पोती को अपने साथ ले गए। इस बारे में जब बालसमंद पुलिस को शिकायत देने गए तो उन्होंने हमें ही तलाश करने की सलाह देते हुए शिकायत लेने से भी मना कर दिया। महिला हेल्पलाइन पर कॉल की तो नंबर नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दी। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है। वह 16 जनवरी को बालिग होगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हालांकि सूत्रों के अनुसार नाबालिग इससे पहले भी गांव के एक लड़के के साथ घर से लापता हो गई थी। उस मामले में कोर्ट में केस चल रहा है। इसी केस में सोमवार को नाबालिग की गवाही होनी है। गवाही से दो दिन पहले ही युवती का अपहरण कर लिया गया है। बालसमंद चौकी इंचार्ज हरीश ने बताया कि किशोरी के दादा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी गई है। शिकायत नहीं लेने जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed